Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 194 पहुंचा, वातावरण अस्वस्थ:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 194 पर पहुंच गया है, जिससे वातावरण अस्वस्थ श्रेणी में है। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार सुबह 8 बजे संभल में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा और जनजीवन सामान्य दिखा। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तेज धूप के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। पिछले एक सप्ताह से धूप निकलने के कारण दिन में गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाएं दोपहिया वाहन चालकों को प्रभावित कर रही हैं। नगर पालिका परिषद संभल द्वारा रात में ड्यूटी कर रही पुलिस फोर्स के लिए अभी भी अलाव की व्यवस्था की जा रही है। सुबह-शाम रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम है, केवल 8-10 सवारियां ही सफर कर रही हैं। एक महीने की कड़ाके की ठंड के बाद अब जनजीवन और कामकाज सामान्य हो रहा है। चिकित्सक शरद कुमार ने लोगों को मौसम सामान्य होने पर भी लापरवाही न बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम अभी भी ठंड है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से बचाना चाहिए। होली तक हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करने और बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखने की सलाह दी गई है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली छह ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण रद्द की गई मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर मेमू ट्रेन को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। ॉ
    Click here to Read more
    Prev Article
    नसीम सोलंकी-इरफान भागवत में पहुंचे:सपा विधायक बोलीं- आपका हमारा साथ जन्मों तक बना रहे, इरफान ने कहा- हम सब तो भिखारी हैं
    Next Article
    अलीगढ़ में थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल:रोरावर थाने के सादाब होटल के कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment