Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल:रोरावर थाने के सादाब होटल के कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल स्थित होटल पर थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस और खाद्य विभाग हरकत में आ गया। खाद्य विभाग ने होटल से जांच के लिए सेंपल ले लिए हैं। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, होटल के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। दो क्लिप ने मचाया हड़कंप ​पूरा मामला थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल स्थित सादाब चिकन दरबार का है। इसे सादाब होटल के नाम से भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो क्लिप वायरल हुईं। इसमें होटल का एक कर्मचारी तंदूर में रोटियां डालते समय उन पर कथित तौर पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने होटल पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी को न्यायालय में किया जाएगा पेश ​वीडियो का संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ पुलिस हरकत में आई। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को आपत्तिजनक कृत्य की सूचना मिली थी। त्वरित जांच के बाद ढाबे की पहचान की गई और वीडियो में दिख रहे आरोपी कर्मचारी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ​खाद्य विभाग ने होटल पर मारा छापा खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी होटल पर कार्रवाई की। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय)दीनानाथ यादव ने बताया कि वीडियो में थूकने जैसी गतिविधि स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। यह खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं और होटल को सीज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आरोपी और होटल संचालक के विरुद्ध फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट, 2006 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 194 पहुंचा, वातावरण अस्वस्थ:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे
    Next Article
    देवरिया में अवध-असम एक्सप्रेस से 4 नाबालिग बरामद:घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे, चाइल्ड लाइन को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment