Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 222, न्यूनतम 17 डिग्री तापमान:बदलते मौसम से बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज, दिन में 37 डिग्री, मध्यरात्रि में घना कोहरा

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 222 दर्ज किया गया है, जो अस्वस्थ श्रेणी में आता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्यरात्रि में घना कोहरा छाया रहा, लेकिन सुबह होते-होते मौसम साफ हो गया। दिन में तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। होली के दिन भी सड़कों पर कोहरा देखा गया था। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रविवार सुबह 9 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 1000 मरीजों की ओपीडी हो रही है, जिनमें से करीब 600 नए मरीज हैं। सुबह के समय खेतों में काम करने वाले किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल के डॉ. नीरज शर्मा ने बदलते मौसम में हल्के गुनगुने पानी का सेवन करने और बाहर की चीजों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। रेलवे यातायात की बात करें तो, चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। हालांकि, हातिमसराय संभल रेलवे स्टेशन से बिलारी-मुरादाबाद जाने वाली डेमो ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी कम है, यहां 100 लोग भी सफर नहीं कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर सुधांशु ने बताया कि आमतौर पर त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि रात 2 बजे के करीब नोएडा से गांव आते समय घना कोहरा था, लेकिन सुबह मौसम साफ हो गया। एक अन्य स्थानीय निवासी गुफरान ने बताया कि सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही हैं, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी:अध्यक्ष अजय राय-इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हुए, अमन-भाईचारे दुआ की
    Next Article
    भारत के मैच नहीं देखते रिजवान, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगने की खबरों पर भी तोड़ी चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment