Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 344, वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में:न्यूनतम 12 डिग्री तापमान, सुबह-शाम सर्द हवाएं जारी

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में एयर पौल्यूशन (AQI) 344 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। शहर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह-शाम बर्फीली हवाओं का असर जारी है। बुधवार को संभल जनपद का मौसम सामान्य रहा। हालांकि, गंगा किनारे के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी ठंड का प्रभाव देखा जा रहा है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो फरवरी माह के लिए सर्वाधिक होगा। सुबह और रात में ठंड के कारण लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं, जबकि दिन में धूप से बाजारों में रौनक लौट आई है। पिछले 10 दिनों में AQI 301 तक पहुंच गया था, जो अब बढ़कर 344 हो गया है। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम की ठंड से बचाव के लिए हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। सुबह 8 बजे संभल, चंदौसी, असमोली, बहजोई, नरौली, सिरसी, बबराला और गुन्नौर में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण सुबह-शाम रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम देखी जा रही है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें - सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और लखनऊ इंटरसिटी - लगभग आधा घंटे की देरी से चल रही हैं। स्थानीय निवासी अर्पित कुमार ने बताया कि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन सुबह-शाम चलने वाली बर्फीली हवाएं अभी भी लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम में सुधार के बाद बाजारों में कामकाज में तेजी आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेना जवान हत्याकांड: दो और आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार:हाथरस में सलेमपुर के रजबहे पर हुई मुठभेड़, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:फिरोजाबाद में 107 केंद्रों पर 71,620 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment