Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बोर्ड परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर पर रोक:डीएम-एसपी ने त्योहारों पर पीस कमेटी संग की बैठक, दिए निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं के चलते लाउडस्पीकर के तेज इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बहजोई स्थित जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम 6 बजे आयोजित इस बैठक में महाशिवरात्रि, होली और रमजान जैसे त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें मंदिर के पुजारी, मस्जिद के इमाम और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल थे। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बैठक की शुरुआत करते हुए महाशिवरात्रि पर प्राचीन सादातबाड़ी मंदिर, प्राचीन बेरनी मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में रात्रि जलाभिषेक की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली। जिलाधिकारी ने पुजारियों, महंतों और पीस कमेटी सदस्यों को त्योहारों से पहले बिजली के तारों, टूटी सड़कों और पानी की आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने को कहा, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। डीएम ने मेले में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने और मंदिरों पर स्वयंसेवक तैनात करने के भी निर्देश दिए, ताकि जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। महाशिवरात्रि पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि महाशिवरात्रि और अन्य त्योहारों के मद्देनजर किसी भी डीजे पर दो से अधिक स्पीकर नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने दोनों समुदायों से शांतिपूर्ण ढंग से सभी त्योहार मनाने की अपील की और पीस कमेटी के सदस्यों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का अनुरोध किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, एसडीएम संभल रामानुज, एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार, सभी सीओ और पीस कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल्टी भर पानी में दो पैकेट दूध,VIDEO:महोबा के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में खानापूर्ति की खुली पोल
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया:23 रन से जीता मैच, कंगारुओं की पहली हार; मुजरबानी ने 4 विकेट झटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment