Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारात में मारपीट:डीजे पर डांस के दौरान बच्चे को कड़ा लगने पर विवाद, दूल्हा के दो भाईयों समेत 5 घायल

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के नखासा थाना क्षेत्र के केशोपुर भंडी गांव में मंगलवार रात बारात के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट हो गई। यह विवाद बारात चढ़त के रास्ते और डीजे पर डांस करते समय एक बच्चे के सिर में कड़ा लगने से शुरू हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, शरीफपुर निवासी अंकित पुत्र करण सिंह की बारात केशोपुर भंडी गांव गई थी। पहले बारात चढ़त के रास्ते को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद डीजे पर डांस के दौरान धर्मवीर के 10 वर्षीय बेटे प्रियांशु के सिर में दूल्हा पक्ष के किसी युवक का कड़ा लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष से पिता-पुत्री घायल झगड़े की सूचना मिलने पर डायल 112 और हिसामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। घायलों में दूल्हे के दो भाई राजपाल और राजेश शामिल हैं। वहीं, दुल्हन पक्ष से धर्मवीर का बेटा प्रियांशु, उसकी बेटी प्रियांशी और पत्नी सीमा भी घायल हुई हैं। पुलिस ने तीन घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। दूल्हे अंकित ने आरोप लगाया कि पहले बारात चढ़ने के रास्ते को लेकर बिचौलियों ने मारपीट की, जिसमें उसके दो भाई घायल हुए। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, धर्मवीर की बेटी प्रियांशी ने बताया कि डीजे पर से कूदकर उसके भाई के सिर में कड़ा मारा गया, जिससे वह घायल हो गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ थप्पड़ मारे गए और बहनों के साथ बदतमीजी की गई। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि बारात में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। पूर्व मामले की जांच की जा रही है जो दोषी होगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। फिलहाल तीन लोगों का मेडिकल कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला:पुलिस ने बीमारी और तनाव को बताया आत्महत्या का कारण
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प समर्थक विवेक रामास्वामी ओहायो से गवर्नर चुनाव लड़ेंगे, नवंबर में वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment