Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में एक और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन:सरकारी जमीन पर बना था; 5 थानों की फोर्स के साथ PAC लगाई, छावनी बना इलाका

    11 hours ago

    1

    0

    संभल के चंदौसी में गुरुवार को एक मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। दारूल उलूम का ये मदरसा सरकारी जमीन पर बना था। इसके दो कमरे, एक हॉल, बरामदे और गेट को गिराया गया। मलबा हटाने के लिए नगर पंचायत के 3 ट्रैक्टर और 20 कर्मचारियों को लगाया गया है। बनियाठेर क्षेत्र स्थित नरौली के मोहल्ला बंजारी कुंआ मदरसे का निर्माण 225 वर्ग मीटर में कराया गया था। इसे ढहाए जाने के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पांच थानों की पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात रहीं। बुलडोजर एक्शन से पहले लोगों ने मदरसे से अपना सामान सुरक्षित बाहर निकाला। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर करीब एक बजे तक चली। SDM चंदौसी ने बताया मदरसे के अवैध होने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। तय समय पूरा होने पर ध्वस्तीकरण कराया गया। बुलडोजर एक्शन की 3 तस्वीरें देखिए… लोग खुद ही अपना सामान बटोरने लगे चंदौसी के एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया- नरौली कस्बे में गाटा संख्या 1635/1636, खाद के गड्ढे ओर रास्ते में दर्ज है। इस पर मदरसे और 7/8 मकान है। गुरुवार को दारुल उलूम मदरसे पर 67 धारा के तहत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। सीओ चंदौसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चार थानों की पुलिस के साथ पीएससी को तैनात किया गया था। फायर सर्विस की टीम भी मौजूद रही। शाकिर अली ने बताया कि यह मदरसा काफी समय से बना हुआ है अब तो खाली कर रहे हैं। मुझे नहीं पता इस पूरे एरिया में कितने मकान हैं। नरौली नगर पंचायत के सपा चेयरमैन बिट्टन मालिक ने कहा कि आज एसडीएम साहब आए थे। मदरसे को हटाने की कार्यवाही की गई है। हमें इस मामले में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है। जब लेखपाल ने नपाई शुरू की तो पता चला। इस मदरसे को गिराया गया है। दिव्यांग अकरम ने बताया कि यह सरकारी जमीन है या नहीं, यह अलग बात है। सरकार यह गलत कर रही है। इसमें पढ़ रहे बच्चे अब बिगड़ेंगे। जुआ खेलेंगे, शराब पीयेंगे। सरकार क्या यह सही कर रही है, यह गलत हो रहा है। मदरसा मस्जिद गिराना क्या अच्छी बात है। यह सरकार मुसलमानों के साथ नहीं है। यह हमारी जगह है। हमने इसे खरीदा है, जिसके कागज भी हैं। ------------------------------------ ये भी पढ़ें… SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया:वर्दी में लूटता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'वंदे मातरम् जबरन न थोपें, ये संविधान के खिलाफ':सहारनपुर में मौलाना मदनी बोले- ये देशभक्ति नहीं राजनीति, मुसलमान इसे नहीं गा सकता
    Next Article
    यूपी में पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा आयोग बनेगा:रैपिड सर्वे रिपोर्ट के बाद आरक्षण तय होगा; सरकार ने HC में हलफनामा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment