Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में फागोत्सव का आयोजन शुरू:महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर झूमकर मनाई पुष्प होली

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में होली के पर्व से पहले फागोत्सवों का आयोजन शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना स्थित दक्ष प्रजापति महिला समाज की अध्यक्ष सीमा आर्या के आवास पर एक रंगारंग फागोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक होरी गायन से हुआ। महिलाओं ने 'सांवरिया होली खेले' जैसे लोकप्रिय फाग गीत प्रस्तुत किए। ढोलक की थाप और तालियों की गूंज के बीच उपस्थित महिलाएं गीतों पर झूमती दिखीं। फागोत्सव का मुख्य आकर्षण पुष्प होली रही, जहाँ महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर बबली आर्या, आशा आर्या, रेखा आर्या, नीरू, सरिता, मंजू, बविता, प्रेमवती, सीमा, आदेश, मिथलेश, रानी, पूनम, गीता, पिंकी, कमलेश, तनु, जावित्री, लवली, कृष्णा और कंचन सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं, साथ ही पारंपरिक लोकसंस्कृति को जीवंत रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। दक्ष प्रजापति महिला समाज की अध्यक्ष सीमा आर्या ने कहा, 'हम चाहते हैं कि शहर की महिलाएं पारंपरिक गीत और नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति को जीवित रखें और एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार का आनंद उठाएं।' आयोजकों ने जानकारी दी कि होली तक शहर के विभिन्न स्थानों पर इसी तरह के फागोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों को पारंपरिक लोकगीतों और उत्सव के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और उत्साह बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या पहुंची अपर्णा यादव का दौरा:आंगनबाड़ी में अन्नप्राशन, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं– ‘घटिया मानसिकता’
    Next Article
    ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई किशोरी, मौत:गाजीपुर में इंजन वाले बड़े पहिये की चपेट में आने से हादसा, वाहन जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment