Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई किशोरी, मौत:गाजीपुर में इंजन वाले बड़े पहिये की चपेट में आने से हादसा, वाहन जब्त

    6 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के पटकनियां गांव में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक हादसा हुआ। ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी काजल कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काजल अपने घर के निर्माण के लिए मंगाई गई ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता दिखा रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक वह ट्रैक्टर के इंजन वाले बड़े पहिये की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सुहवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में दबिश दे रही है। मृतका के पिता गुड्डू कश्यप ने बताया कि काजल उनकी तीन पुत्रों और चार पुत्रियों में छठवें नंबर की संतान थी। वह कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। काजल की मां का नाम गीरजा देवी का रप रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में फागोत्सव का आयोजन शुरू:महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर झूमकर मनाई पुष्प होली
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने चुना मोबिलिटी पार्टनर:MANN FLEET को बनाया अपना पार्टनर, यात्रियों को मिलेंगी आसान ट्रांसपोर्ट सेवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment