Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में घोड़ी हटाने पर विवाद, दो समुदायों में पथराव:चार लोग घायल, घायल युवती की कल बारात आनी है; 10 लोगों पर FIR

    15 hours ago

    1

    0

    संभल में बाइक के आगे से घोड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो समुदायों के बीच पथराव हो गया। इस घटना में एक बुजुर्ग और एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार रात करीब 2 बजे एक पक्ष के दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना संभल जनपद की चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के मिर्जापुर नसरुल्लापुर गांव में बीते रविवार शाम 04:30 बजे हुई। गांव निवासी रामकिशोर के पोते सुनील पुत्र वीरेंद्र की घोड़ी चराने के दौरान बाइक सवार समीम पुत्र शब्बीर ने घोड़ी हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि रामकिशोर की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें समीम, शाहिद पुत्र शब्बीर, शान पुत्र शमीम, काशीद, राशिद, राजा, जावेद, सोहेल पुत्र शाहिद, दिलशाद और उसके बेटे इरफान शामिल हैं। कहासुनी के बाद समीम पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। वे सुनील को ढूंढते हुए उसके घर तक पहुंच गए। जब सुनील के दादा ने उनसे पूछा, तो उन्होंने धमकी दी। घर में घुसने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में रामकिशोर, रतन सिंह, सुमित और कैलावती घायल हो गए। घायलों में शामिल कैलावती की बारात 1 जुलाई को आनी है। आरोप है कि मारपीट के दौरान कैलावती के साथ भी बदसलूकी की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इसके अलावा, घर में शादी के लिए रखे तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 190, 191(2), 191(3), 310(3), 109(1), 333, 76, 115(2), 352, 351(3), 126(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 240 स्कूल वाहन अनफिट मिले:डीएम ने कहा- अनफिट वाहन चला तो स्कूल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    हाथरस में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील:बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था, लोगों की जान से खिलवाड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment