Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में हजरत अली की शहादत पर शबीहे ताबूत:शिया समुदाय ने निकाला जुलूस, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

    5 hours ago

    1

    0

    संभल के मोहल्ला नूरियो सराय में शिया समुदाय ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत पर शबीहे ताबूत निकाला। मंगलवार रात इमाम बारगाह सगीर हसन में एक मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और शोक व्यक्त किया। मजलिस को संबोधित करते हुए सुहैल अब्बास ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जीवन, उनकी इबादत, इंसाफ और इंसानियत के लिए दी गई कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हज़रत अली का जीवन पूरी इंसानियत के लिए आदर्श है और उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में अमन, भाईचारा और इंसाफ कायम किया जा सकता है। मजलिस के दौरान शमाईम रज़ा ने मर्सिया पेश किया। इसके बाद शबीहे ताबूत निकाला गया। इमाम बारगाह सगीर हसन से निकला यह मातमी जुलूस हुसैन चौक से होते हुए इमाम बारगाह फरमान हुसैन साहब तक पहुंचा। यहीं मजलिस के बाद जुलूस का समापन हुआ। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने नौहा और मातम कर हज़रत अली की शहादत को याद किया। इस मातमी जुलूस में महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। मौलाना जव्वाद साहब ने भी मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि हज़रत अली ने हमेशा इंसाफ, सच्चाई और इंसानियत का पैगाम दिया, जिसे हर दौर में अपनाने की जरूरत है। मातमी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में यह जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत पर शोक व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल करेंगी जनसुनवाई:कानपुर देहात में 11 मार्च को महिला उत्पीड़न मामलों की समीक्षा
    Next Article
    हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी:बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा, किशोर की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment