Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी:बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा, किशोर की हालत गंभीर

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली बच्चे के सिर में लगी है। घायल बच्चे को पहले गुलावठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुलावठी के मोहल्ला रामनगर चांद मस्जिद निवासी तसलीम देवली गांव के पास आयोजित एक शादी समारोह में काम करने गए थे। उनके साथ उनका 13 वर्षीय बेटा कैफ भी था। परिजनों का कहना है कि शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने गोली चला दी, जिसमें कैफ को गोली लग गई। गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हर्ष फायरिंग की आशंका पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला हर्ष फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गुलावठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सीएमएस डॉ. पवन ने बताया कि बच्चे के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि देवली गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे को गोली लगने की घटना सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और फायरिंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में हजरत अली की शहादत पर शबीहे ताबूत:शिया समुदाय ने निकाला जुलूस, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल
    Next Article
    हार्दिक पांड्या ने की एमएस धोनी की बराबरी, इस रिकॉर्ड लिस्ट में हैं अब सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment