Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुम्मे की नमाज अदा:दो थानों की पुलिस और RRF तैनात, नमाजियों ने बताया शांतिपूर्ण माहौल

    19 hours ago

    1

    0

    संभल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुम्मे की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश, दुनिया और शहर में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो थानों की पुलिस के साथ रैपिड रिस्पांस फोर्स (RRF) भी तैनात रही। शुक्रवार दोपहर 01:40 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे की नमाज अदा की। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था में दो थानों की पुलिस और RRF के साथ इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और सत्यव्रत पुलिस चौकी इंचार्ज विकास निर्वाल अलर्ट मोड पर रहे। आईपीएस एएसपी सीओ संभल आलोक भाटी ने सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने कंट्रोल रूम में कैंप कर पूरे इलाके की निगरानी की। मस्जिद स्थल की ओर आने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था, जहां नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। नमाज के दौरान रियाजुल हसन वारसी, मौसुद्दीन, मौहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मौ. शाह हुसैन, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे और गुलाम आजाद सहित कई लोग मौजूद रहे। नमाज के बाद शान ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा हुई और देश-दुनिया में अमन-शांति की दुआ की गई। उन्होंने कहा कि माहौल पूरी तरह से अच्छा था और पिछले जुम्मे के मुकाबले इस बार लगभग 2000 लोगों ने नमाज में शिरकत की। याबर अब्बास ने कहा कि जुम्मे की नमाज शांति के माहौल में अदा हुई है, और रमजान का महीना शांति का प्रतीक है, जिससे अब पूरी तरह से शांति बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 141 ECCE एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र:प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करने की पहल
    Next Article
    जन सुविधा संचालक लूट का पुलिस ने किया खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment