Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में खाटू श्याम संकीर्तन, फूलों से सजा दरबार:दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु के फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार, खेली फूलों की होली

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में होली की एकादशी-द्वादशी के अवसर पर बाबा श्याम खाटू नरेश का संकीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा का दरबार कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु और संभल से लाए गए फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम का समापन फूलों की होली खेलकर द्वादशी तिथि को हुआ। यह कार्यक्रम संभल कोतवाली क्षेत्र के प्राचीन श्रीकृष्णेश्वर नाथ महादेव सूर्यकुंड मंदिर परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित किया गया। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 2 बजे बाबा श्याम के साथ फूलों की होली, आरती और वंदना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संकीर्तन का शुभारंभ भगवान श्री गणेश और मां सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद "ॐ श्री श्याम देवाय नमः" महामंत्र के जाप से ज्योत प्रज्वलित की गई। हरियाणा से आए भजन कलाकार रोहित राजपूत ने अपने भजनों से बाबा श्याम को रिझाया और भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने "होली में उड़े रे गुलाल" जैसे होली संबंधित भजन सुनाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने "किसको कहे अपना सभी बेगाने हैं.... बाबा अपने प्रेमी से मिला", "रिश्ता बनाना है तो श्याम से बना श्याम प्रेमी से बना, धोखा नहीं देगा" जैसे भावपूर्ण भजन भी प्रस्तुत किए। देखें 3 तस्वीरें… संभल कल्कि नगरी के अतुल अग्रवाल ने "ऐसी होली तुझे खिलाऊं दूध छठी को याद दिलाओ.... गिरते को संभाले वही तो श्याम है संकट से निकाले वही तो श्याम हैं.... होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में.... होली खेलूंगा मैं मैया मोह को लाए दे पिचकारी" जैसे भजन सुनाए। वहीं, शंशाक अग्रवाल ने "जो वृंदावन जाते हैं वहीं के हो जाते हैं.... यह फागुन बीत न जाए वाह कन्हैया वाह कन्हैया.... हम हारे हारे हारे तुम हारे का सहारा" आदि भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम प्रेमी विनीत ने बताया कि फागुन शुक्ल एकादशी-द्वादशी साल में एक बार आती है और संभल के श्याम मंदिर में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। भजनों के गुणगान से बाबा को रिझाया गया। संकीर्तन में मुख्य रूप से अध्यक्ष अनुज गर्ग, विशेष गुप्ता, विजय चंद्रा, प्रशांत रुहेला, नितिन गुप्ता, विशाल रुहेला, मनोज अग्रवाल, नवनीत कुमार, अभिनीत माथुर, अनिकेत अग्रवाल, निखिल गुप्ता, हर्ष गुप्ता सहित कई श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर नमकीन-चिप्स की बढ़ी मांग:बाराबंकी के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
    Next Article
    बांदा में युवक ने खुद को मारी थी गोली:पुलिस जांच में खुलासा, ससुर पर हत्या का लगा था आरोप, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment