Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मुरादाबाद के युवक की मौत:बहन की शादी से लौटते समय हादसा, शव रातभर खंदी में पड़ा रहा

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में मुरादाबाद के 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के देवर की शादी से लौट रहा था, तभी उसकी बाइक बिजली के पोल के सहारे लगे लोहे के तार से टकरा गई। उसका शव पूरी रात सड़क किनारे एक खंदी में पड़ा रहा, जिसे परिजनों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना संभल जिले की गुन्नौर तहसील के थाना रजपुरा कस्बा क्षेत्र के पास हुई। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क किनारे खंदी में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के खाता हमजापुर गांव निवासी राम किशोर के पुत्र विनय कुमार (22) के रूप में हुई। विनय कुमार अपनी बहन प्रियंका के देवर नेम सिंह की शादी में शामिल होने के लिए गुन्नौर के मेहुआ हसनगंज गांव आया था। नेम सिंह की बारात मंगलवार रात सैंडोरा गांव गई थी। शादी समारोह से वापस अपने घर लौटते समय विनय की बाइक सड़क पर लगे बिजली के पोल के सहारे लगे लोहे के तार से टकराकर खंदी में जा गिरी। जब विनय रातभर घर नहीं पहुंचा, तो उसके परिवार को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। मृतक के पिता राम किशोर ने बताया कि उन्होंने रातभर विनय के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद वे घटनास्थल तक पहुंचे। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मुरादाबाद के एक गांव के रहने वाले युवक का शव सड़क किनारे खंदी में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जखनियां में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:एक-दूसरे को पीटकर धक्का मारा, पुलिस से कहा- तहरीर देने के बाद आना
    Next Article
    सहारनपुर के लोगों को बजट से निराशा:यूपी के सबसे बड़े बजट में जिले को कुछ खास नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment