Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जखनियां में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:एक-दूसरे को पीटकर धक्का मारा, पुलिस से कहा- तहरीर देने के बाद आना

    6 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के जखनिया स्थित दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद शहीद चौक के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पट्टीदारों के बीच शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान महिला और पुरुष एक-दूसरे को पीटते और धक्का देते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि घटना स्थल पर दर्जनों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया। मारपीट कर रहे लोग और उनके परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे, जबकि भीड़ केवल तमाशबीन बनी रही। घटना की सूचना मिलने पर जलालाबाद स्थित यूबीआई बैंक में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मी से कहा कि 'जब कोई तहरीर देगा, तब आइएगा'। इसके बाद स्थिति शांत हुई। इस संबंध में दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की मारपीट न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि समाज में बढ़ती असहिष्णुता को भी उजागर करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी बिल के समर्थन में कुंडा में रैली:प्रतापगढ़ में विरोध करने वाले नेताओं के बहिष्कार की चेतावनी
    Next Article
    संभल में मुरादाबाद के युवक की मौत:बहन की शादी से लौटते समय हादसा, शव रातभर खंदी में पड़ा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment