Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में साइकिल सवार किसान की मौत:तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंदा, गाड़ी के नीचे फंसा

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 50 वर्षीय किसान छोटेलाल की मौत हो गई। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गाड़ी के नीचे फंस गए। चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र में संभल रोड स्थित गांव किसौली के पास हुई। छोटेलाल पुत्र नाथू सिंह (50) निवासी गांव अतरासी साइकिल से अपने घर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और किसान वाहन के नीचे फंस गया। सूचना मिलने पर बहजोई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग किसान को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक छोटेलाल का गांव अतरासी घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए, जहां छोटेलाल को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में 50 वर्षीय छोटेलाल की मृत्यु हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है और फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन (HR 26EH 3305) और मृतक की साइकिल की पहचान कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीजी प्रवीण कुमार खीरी पहुंचे:पुलिस को विवेचना सुधारने, दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए
    Next Article
    मेरठ -दिल्ली का सफर रविवार को होगा मुश्किल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते डायवर्जन प्लान लागू, वैकल्पिक मार्ग की बनी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment