Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ -दिल्ली का सफर रविवार को होगा मुश्किल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते डायवर्जन प्लान लागू, वैकल्पिक मार्ग की बनी व्यवस्था

    5 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। वह यहां मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रधानमंत्री के इस दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भुगतान इंतजाम किए गए हैं। शहर के भीतर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था भी तैयार की गई है। पहले एक नजर डायवर्जन प्लान पर VVIP कार्यक्रम को देखते हुए मेरठ-दिल्ली मार्ग पर डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा। मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन हो या फिर दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन, दोनों ही स्थिति में वहां सीधे प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अफसर की माने तो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई हैं। मेरठ से दिल्ली का ऐसे होगा सफर - मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन शहर के भीतर से मोदीपुरम पुल, सरधना पुल, बागपत पुल होते हुए नेशनल हाईवे 58 के रास्ते काशी टोल प्लाजा से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। - एक अन्य रूट बिजली बंबा चौराहे से होकर हापुड़ के रास्ते दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे मार्ग से दिल्ली तक तैयार किया गया है। दिल्ली से मेरठ का ऐसे होगा सफर - प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से काशी टोल प्लाजा के रास्ते नेशनल हाईवे 58 होते हुए बागपत पुल, रोहटा पुल, सरधना पुल होकर मोदीपुरम के रास्ते मेरठ शहर में प्रवेश करेंगे। - दिल्ली से मेरठ आने के लिए दूसरा रूट दिल्ली मुरादाबाद हाईवे होकर हापुड़ के रास्ते बिजली बंबा चौराहा और फिर मेरठ शहर की तरफ आएगा। इस व्यवस्था का भी रखें ध्यान - मेरठ से दिल्ली आने जाने वाले वाहन परतापुर इंटरचेंज से दिल्ली रोड होते हुए मेरठ शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। - यातायात प्रबंधन के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं एवं एंबुलेंस बाधित नहीं होगी। - यह डायवर्सन सुबह 6:00 बजे से लागू होकर देर शाम 6:00 तक प्रभावी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में साइकिल सवार किसान की मौत:तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंदा, गाड़ी के नीचे फंसा
    Next Article
    दिल्ली पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या:बागपत में मां ने शराब पीने से किया मना, विवाद के बाद पड़ोसी के घर में जाकर सिर में मारी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment