Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सर्राफा दुकान से 5 लाख के कंगन चोरी:एक चोर गिरफ्तार, दो फरार; आरोपी 30 साल से वारदातों में शामिल

    11 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यापारी की दुकान से 25 ग्राम सोने के कंगन चोरी हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। बरामद किए गए कंगन की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। यह घटना 16 फरवरी, सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे असमोली गांव स्थित शांति ज्वेलर्स की दुकान पर हुई। अल्टो कार (UP 16V1710) से आए तीन चोरों ने सर्राफा व्यापारी पवन कुमार की दुकान पर आभूषण खरीदने के बहाने लगभग एक से दो घंटे बिताए। इसी दौरान उन्होंने 25 ग्राम वजन के सोने के कंगन चुराकर अपनी जेब में रख लिए। जब तीनों चोर अचानक दुकान से जाने लगे, तो दुकानदार पवन कुमार की नजर अपने सामान पर पड़ी। कंगन गायब देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच, दो चोर दुकान से भागने में सफल रहे, लेकिन एक चोर को अल्टो कार के साथ मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव निवासी महावीर पुत्र बदलू के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी किए गए दो सोने के कंगन बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि महावीर पिछले तीन दशकों से ऐसी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और उसके खिलाफ संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बुलंदशहर और बिजनौर सहित कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की तलाश कर रही है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सर्राफा व्यापारी पवन कुमार की शिकायत पर असमोली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पवन कुमार के शोर मचाने पर जरीफ अहमद, ललित वर्मा और हेमंत सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से जनसुनवाई करेंगे DM-SSP, देखेगा सीएम कार्यालय:सीएम योगी की नाराजगी के बाद बढ़ी सख्ती; जारी हुआ आदेश
    Next Article
    मेरठ में 98 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:हिंदी का पेपर रहा आसान, छात्रों ने कहा– तैयारी करने वालों के लिए सरल ,दूसरी पाली में 12वीं के एग्जाम शुरू होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment