Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत:गांव के युवक ने बाइक से टक्कर मारी, 6 घंटे इलाज के बाद रेफर

    9 hours ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला को चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया था। लगभग छह घंटे के इलाज के बाद उसे मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना संभल जिले की चंदौसी तहसील के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुढ़िया खेड़ा की है। मृतक महिला की पहचान विमला देवी पत्नी महेश के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विमला देवी खेत से पशुओं के लिए घास काटकर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन विमला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले गए। वहां लगभग छह घंटे तक उनका इलाज चला। देर शाम डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। एंबुलेंस से मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही विमला देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने पर देर रात पुलिस गांव पहुंची। परिजनों में कोहराम मच गया है, और उनके बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की बेटी धीर सिंह ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि गांव का सत्यम पुत्र दिसंबर लापरवाही से बाइक चला रहा था, जिसकी टक्कर से उनकी मां मुंह के बल सड़क पर गिरीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने पुष्टि की कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है और बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि:मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    बलिया में साइबर अपराध प्रशिक्षण:एएसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र दिए, AI पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment