Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:घायल अवस्था में सड़क पर पड़े युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

    12 hours ago

    1

    0

    संभल में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक सड़क पर घायल अवस्था में गिर गया, जिसे बाद में एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 8 बजे जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र की पुलिस चौकी मंसूरपुर माफी से कुछ ही दूरी पर हुई। दो बाइकों की टक्कर के बाद एक युवक सड़क पर पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल होने के बाद अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुचलने के कारण मृतक युवक का शरीर सड़क पर चिपक गया था। लगभग डेढ़ घंटे बाद युवक की पहचान आसिम (25 वर्षीय) पुत्र रईस निवासी गांव खय्या माफी, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा के रूप में हुई। आसिम की थाना असमोली क्षेत्र के गांव ओबरी में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि अमरोहा के रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि दो बाइकों की टक्कर के बाद घायल युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला था। चौकी प्रभारी रोहित कुमार को मौके पर भेजा गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन थाना असमोली पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई वसीम ने बताया कि कपड़ों से पहचान कर पाना मुश्किल था, इसलिए वे बहजोई पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हुए, ताकि शव की अंतिम पहचान की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राधा स्वामी सत्संग में बाबा गुरिंदर बोले- फोटो मत खींचिए:लखनऊ में ब्यास के दौरान सेल्फी की जिद पर कहा- पहले ‘हुजूर’ से मिलिए
    Next Article
    संभल में 90 वर्षीय दुलारी को अनोखी विदाई:रंग-गुलाल उड़ाते हुए होली गीतों के साथ निकली 10 KM लंबी अंतिम शवयात्रा, डीजे पर पर नाचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment