Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राधा स्वामी सत्संग में बाबा गुरिंदर बोले- फोटो मत खींचिए:लखनऊ में ब्यास के दौरान सेल्फी की जिद पर कहा- पहले ‘हुजूर’ से मिलिए

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मोहनलालगंज के माधव खेड़ा स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास आश्रम में दो दिवसीय सत्संग शुरू हो गया है। यहां शनिवार सुबह 9:30 बजे बाबा गुरिंदर सिंह ने प्रवचन दिया। यह प्रवचन 2 घंटे तक चला। ब्यास के बाद एक युवक ने बाबा से सेल्फी की जिद की। इस पर उन्होंने कहा- अब फोटो बंद कर दिया है। पहले ‘हुजूर’ से मिलिए। हुजूर जसदीप सिंह गिल राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के नए संरक्षक और संत सद्गुरु हैं। इन्हें 2 सितंबर 2024 को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। लखनऊ में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के इस आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस के साथ सेवादार भी ट्रैफिक संभालने में जुटे हैं। निरंतर नाम सुमिरन, सेवा और सत्संग से ही उन्नति बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने ब्यास संगत के दौरान कहा- मानव जीवन का उद्देश्य आत्मिक उन्नति है। यह उन्नति निरंतर नाम सुमिरन, सेवा व सत्संग से ही संभव है। उन्होंने आपसी प्रेम, सद्भाव और संयमित जीवन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में आध्यात्मिकता की अहम भूमिका है। कार्यक्रम की शुरुआत शबद वाणी से हुई, जिसके बाद प्रश्न–उत्तर सत्र आयोजित किया गया। अंत में संगत ने सामूहिक अरदास की और मानवता की भलाई की कामना की। आयोजन की व्यवस्था में सेवादारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था सुचारु रही, जिससे दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने सत्संग ब्यास पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने एसीपी विकास कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी को दिशा-निर्देश भी दिए थे। प्रवचन में उत्तर प्रदेश के अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, उन्नाव, बनारस, बाराबंकी, सीतापुर सहित कई जिलों से अनुयायी पहुंचे। इसके अलावा बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल और पंजाब समेत कई राज्यों से भी श्रद्धालु आए। भक्तों के लिए पंडाल में सेक्टर-वाइज बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रवचन के बाद लंगर चलता है। सत्संग स्थल पर प्रवेश से पहले हर व्यक्ति का मोबाइल जमा करा लिया जाता है। किसी को भी फोटो और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है। बताया गया है कि बाबा गुरविंदर सिंह रविवार को भी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दो घंटे प्रवचन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकसित हो रहीं 2 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:बिना अनुमति के विकसित की जा रही थीं, एक अन्य निर्माण पर लगाई सील
    Next Article
    संभल में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:घायल अवस्था में सड़क पर पड़े युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment