Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में धनतेरस-दीपावली से पहले 4 किलोमीटर लंबा फ्लैग मार्च:बाजारों में चेकिंग और ट्रैफिक डायवर्जन; भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई

    1 day ago

    1

    0

    संभल कस्बा क्षेत्र में बुधवार की शाम 07 बजे धनतेरस और दीपावली से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसमें एसपी, एएसपी, सीओ, चार थानों की पुलिस और पीएसी-आरआरएफ के जवान शामिल हुए। 4 किलोमीटर लंबा फ्लैग मार्च सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के आगे से गुजरा है। फुट पेट्रोलिंग संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे से शुरू हुई। पुलिस पुरानी तहसील रोड, टंडन तिराहा, घंटाघर, अटल बाल उद्यान पार्क, सर्राफा बाजार और मोहल्ला ठेर से होते हुए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के आगे से मोहल्ला दीपा सराय पहुंची। एएसपी (उत्तरी) सुमित रामटेके, संभल सीओ कुलदीप कुमार, असमोली सीओ अमन सिंह, इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी, नखासा थाना प्रभारी संजय शर्मा और पिंक पुलिस चौकी प्रभारी राखी भी मार्च में शामिल रहे। पुलिस ने डेढ़ घंटे तक फ्लैग मार्च किया और बाजार में दुकान लगाने वालों से बात की। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाजारों में पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। संभल और चंदौसी के सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों के बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ट्रैफिक संभालने के लिए कई जगह डायवर्जन किया गया है और ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है, ताकि जाम न लगे। जिले की सोशल मीडिया टीम नकारात्मक और विद्वेष फैलाने वाली पोस्ट पर नजर रख रही है। एसपी के मुताबिक, गुन्नौर में एक व्यक्ति ने झारखंड की घटना को संभल का बताकर पोस्ट किया था। पुलिस का कहना है कि उसका मकसद यहां तनाव फैलाना था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बहजोई में भी विद्वेष फैलाने वाली पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति की पहचान की गई है। एसपी ने कहा कि ऐसी पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। संभल कोतवाली क्षेत्र की सत्यव्रत पुलिस चौकी में सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। शहर की निगरानी 400 से अधिक सरकारी कैमरों समेत 1,000 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर एक्ट में 2 साल 6 महीने की सजा:5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 ने सुनाया फैसला
    Next Article
    नौ सचिवों ने बिना जांच 2.01 करोड़ का भुगतान किया:महराजगंज के पनियरा ब्लॉक में जांच, तीन दिन में मांगे अभिलेख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment