Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौ सचिवों ने बिना जांच 2.01 करोड़ का भुगतान किया:महराजगंज के पनियरा ब्लॉक में जांच, तीन दिन में मांगे अभिलेख

    1 day ago

    1

    0

    महराजगंज के पनियरा ब्लॉक में 15वें और पंचम वित्त आयोग की धनराशि के खर्च में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौ सचिवों ने शासन के दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर बिना भौतिक सत्यापन के 2 करोड़ 1 लाख 32 हजार 446 रुपए का भुगतान कर दिया। मामला सामने आने के बाद एडीओ पंचायत ने नौ सचिवों को नोटिस जारी कर संबंधित कार्यों के सभी अभिलेख तीन दिन के भीतर जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला तब सामने आया, जब इसी ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी को 70 लाख 40 हजार रुपए की वित्तीय अनियमितता के आरोप में डीपीआरओ ने निलंबित कर जांच बैठा दी। नौ सचिवों पर लाखों रुपए की अनियमितता का आरोप एडीओ पंचायत की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सचिव ऋषिराज पटेल पर 20 लाख 97 हजार 964 रुपए, मनोज गुप्ता पर 20 लाख 19 हजार 510 रुपए, रामनयन पर 41 लाख 86 हजार 716 रुपए, सुनील कुमार गौड़ पर 10 लाख 24 हजार 290 रुपए और संजय गौड़ पर 26 लाख 80 हजार 936 रुपए की अनियमितता का आरोप है। इसी तरह विवेक कुमार पर 9 लाख 84 हजार 584 रुपए, बाल मुकुंद पांडेय पर 22 लाख 87 हजार 953 रुपए, सूर्य प्रकाश रंजन पर 34 लाख 97 हजार 748 रुपए और हिरालाल चौधरी पर 13 लाख 52 हजार 155 रुपए की धनराशि विभिन्न ग्राम पंचायतों से आहरित करने का आरोप है। तीन दिन में अभिलेख जमा करने के निर्देश इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह ने बताया कि मामले में पहले ही सभी सचिवों को नोटिस दिया गया था, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया और न ही अपना साक्ष्य या पक्ष प्रस्तुत किया। अब सभी को तीन दिन के भीतर संबंधित कार्यों के अभिलेख जमा करने के लिए पत्र जारी किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की चर्चा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में धनतेरस-दीपावली से पहले 4 किलोमीटर लंबा फ्लैग मार्च:बाजारों में चेकिंग और ट्रैफिक डायवर्जन; भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई
    Next Article
    यूपीपीएससी में 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू:क्रीडाधिकारी के 16, सहायक वास्तुविद नियोजक के 5 और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 4 पद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment