Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध:भाकियू ने FIR की मांग की, रिलीज पर रोक की चेतावनी, पंचायत के बाद रैली

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) भी इस फिल्म के विरोध में उतर आई है। संगठन ने फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष रजपुरा सत्यपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने थाना कैलादेवी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के माध्यम से यादव समाज को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है। इसमें समाज को नीचा दिखाने और बदनाम करने का प्रयास किया गया है, जिसे संगठन ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया है। संगठन ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि फिल्म को केंद्रीय बोर्ड से मान्यता नहीं दी जानी चाहिए और इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। भाकियू (अराजनैतिक) ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म रिलीज की गई तो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि भविष्य में किसी धर्म या जाति विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्मों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यपाल यादव के अलावा शिशपाल सिंह, केपी राणा (जिलाध्यक्ष), शंकर सहाय यादव, शंकर सिंह यादव, ओमसरन सिंह, जसवीर सिंह यादव, पंकज यादव, भानु सिंह, संतोष कुमार, मनोज कुमार, मोरध्वज और कृपाल सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि किसान संगठन की ओर से ज्ञापन दिया गया है, उच्चधिकारीयों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षिका की सोने की चेन चोरी:बाराबंकी में सीबीएसई ड्यूटी से लौटते समय दिनदहाड़े वारदात, पुलिस खंगाल रही CCTV
    Next Article
    सहारनपुर में हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता की मौत:रिसेप्शन में डांस करते समय चली गोली, आरोपी अरेस्ट, बेटे ने लगाया जानबूझकर हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment