Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता की मौत:रिसेप्शन में डांस करते समय चली गोली, आरोपी अरेस्ट, बेटे ने लगाया जानबूझकर हत्या का आरोप

    17 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की गोशाला रोड स्थित रामलीला भवन में चल रहा शादी समारोह कुछ ही पलों में जश्न से मातम में बदल गया। डीजे पर बज रहे 'तमंचे पर डिस्को' गाने की धुन पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर रहे दूल्हे के जीजा की गोली सीधे भाजपा मंडल महामंत्री शिवचरण रोहिला (50) की छाती में जा धंसी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। मामला थाना मंडी क्षेत्र का है। कोतवाली मंडी क्षेत्र में आयोजित इस शादी समारोह में शिवचरण रोहिला शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम रामलीला भवन में चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हे का रिश्तेदार रोहित उपाध्याय, निवासी सरस्वती विहार, थाना भवन जिला शामली, डीजे पर गाना बजवाकर हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रहा था। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली पास में खड़े शिवचरण रोहिला की छाती में लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। शादी में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल और एएसपी मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे हर्षित रोहिला की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी रोहित उपाध्याय को बाबा लालदास मंदिर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। मृतक के बेटे हर्षित ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की जानबूझकर और साजिश के तहत हत्या की गई है। उनका कहना है कि नवीन उपाध्याय परिवार से परिचित थे, इसलिए इस घटना को महज हर्ष फायरिंग बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शिवचरण रोहिला गार्डों की नौकरी लगवाने का काम करते थे और मानकमऊ मंडल में भाजपा के महामंत्री पद पर कार्यरत थे। बेटे के आरोपों के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है। मूल रूप से रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी शिवचरण पिछले 20 साल से नवादा रोड स्थित कमल विहार में किराये पर रह रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, दोनों अविवाहित हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार और पूर्व महापौर संजीव वालिया ने परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध:भाकियू ने FIR की मांग की, रिलीज पर रोक की चेतावनी, पंचायत के बाद रैली
    Next Article
    बदायूं सांसद आदित्य यादव ने रेल मंत्री को लिखा पत्र:बबराला फाटक पर ओवरब्रिज की मांग की, बोले- आए दिन लगता जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment