Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में युवक ने थाने में खुद को आग लगाई:भाई को पुलिस उठा लाई थी, छोड़ने की जिद पर अड़ा था; पेट्रोल भी लाया था

    1 day ago

    1

    0

    संभल में गुरुवार शाम 6 बजे एक युवक ने धनारी थाने में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक की पहचान मोरध्वज के रूप में हुई। आग लगते ही पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। वह चेहरे से पैरों तक करीब 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने एक विवाद में दो लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें मोरध्वज का एक भाई था। वह उसे छोड़ने की मांग कर रहा था। बहस के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना का वीडियो सामने आया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया- युवक को आशंका थी कि उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा। इसी वजह से उसने खुद को आग लगा ली। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया था बुधवार को गुन्नौर तहसील के बगडेर गांव में बच्चों के मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और गांव के लखपत सिंह और भारत सिंह को हिरासत में ले लिया था। गुरुवार शाम पुलिस दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में मुकदमा लिख रही थी। इसी दौरान मोरध्वज थाने पहुंचा। उसने भाई को निर्दोष बताते हुए रिहा करने की मांग की। काफी देर तक पुलिस से बहस करने के बाद उसने अचानक अपने साथ लाया पेट्रोल शरीर पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। कंबल और गमछे से पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाता दिखाई दे रहा है। आग लगते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंबल और गमछे डालकर आग बुझाई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद संभल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बहजोई स्तुति सिंह थाने पहुंचीं। एसपी कृष्ण विश्नोई ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया। SP बोले- भाई पर मुकदमे के डर से उठाया कदम एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मोरध्वज ने पूछताछ में कहा कि उसके भाई थाने में बंद थे। दिनभर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी। उसे आशंका थी कि उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा, इसी डर में उसने यह कदम उठा लिया। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- मंत्री राजभर, निषाद, अनुप्रिया की पार्टियां बेच रहीं टिकट, यूपी में विधायक टिकट का रेट 2 से 8 करोड़ ‘निषाद पार्टी में विधायक के टिकट के 5 करोड़ रुपए लगेंगे। आधा अभी कर दें, आधा घोषणा से पहले कर देना। पिछली बार कहीं 7-8, तो कहीं 2-3 करोड़ था।’ यह कहना है यूपी की निषाद पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी का। विधानसभा चुनाव 3 महीने पहले कराने की सुगबुगाहट के बीच पॉलिटिकल पार्टियां अभी से टिकट बेचने में जुट गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में भागवत कथा के आयोजक की गोली मारकर हत्या, पूजा करने गए थे; पेट-सीने में गोली मारी
    Next Article
    अखिलेश के 37 सांसदों से सवाल- क्या सपा टूट रही:16 ने फोन नहीं उठाया, 21 में ज्यादातर बोले- जो चोर होगा, वही जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment