Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में भागवत कथा के आयोजक की गोली मारकर हत्या, पूजा करने गए थे; पेट-सीने में गोली मारी

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा में गुरुवार रात श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य आयोजक प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कथा में विराम के दौरान वह पूजा का दीपक रखने मंदिर गए थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट और सीने में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में एक साल पुराने विवाद और पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। मामला जैतपुर क्षेत्र के रूपपुरा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर… चाय विक्रेता की हत्या में महिला सहित 3 को उम्रकैद: मथुरा कोर्ट ने डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया, ढ़ाई साल पहले हुआ मर्डर वृंदावन में श्रीगंगानगर के रहने वाले व्यक्ति की ढाई साल पहले हुई हत्या के मामले में मथुरा कोर्ट ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वारदात की साजिश महिला ने रची थी और गंगानगर के रहने वाले दो आरोपियों ने इसे अंजाम दिया था। वारदात के खुलासे के बाद से ही तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। पढ़िए पूरी खबर… ग्रेटर नोएडा में 6 लोग लिफ्ट में फंसे: 20 मिनट बाद 2 युवकों की मदद से बाहर निकाला गया, मेंटिनेंस को लेकर प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्शन ट्विन्स सोसाइटी में गुरुवार शाम लिफ्ट बीच में अटक गई। इसमें सवार 6 लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। अंदर मौजूद लोगों ने अलार्म बजाकर मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में दो युवकों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोसाइटी के लोगों ने लिफ्ट मेंटेनेंस को लेकर विरोध जताया। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में दिनेश फलाहारी ने मांगी 20 लाख की फिरौती: श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक ने लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने दिनेश शर्मा उर्फ दिनेश फलाहारी के खिलाफ गोविंद नगर थाने में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नाम से मिलता-जुलता ट्रस्ट बनाकर भक्तों और दानदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की। साथ ही अपने लोगों के जरिए 20 लाख रुपये की चौथ मांगी और पैसा न देने पर मीडिया और सोशल मीडिया में संस्थान को बदनाम करने की धमकी दी। संस्थान का यह भी कहना है कि दिनेश शर्मा झूठे आरोप लगाकर प्रबंधन और कर्मचारियों की छवि खराब कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… जालौन में पहूज नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, शादी में शामिल होने आए थे युवक; नहाने के दौरान गहरे पानी में समाए जालौन के पहुज नदी में गुरुवार दोपहर 17 युवकों का समूह नदी में नहाने में गए थे। जिसमें शामिल तीन युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों के शव को 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी मध्य प्रदेश के भिंड से शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम-एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा के पास का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र से 4 घंटे पूछताछ:SIT ने टिन्नू यादव के जवाबों से क्रॉस चेक किए; आज योगी अयोध्या आएंगे
    Next Article
    संभल में युवक ने थाने में खुद को आग लगाई:भाई को पुलिस उठा लाई थी, छोड़ने की जिद पर अड़ा था; पेट्रोल भी लाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment