Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पुलिस ने पंजाब के अभियुक्त को किया गिरफ्तार:फर्जी आईटीसी दावे मामले में न्यायालय ने भेजा जेल

    5 hours ago

    2

    0

    संभल पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा कर खरीद-बिक्री करने वाले पंजाब के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह पूरा मामला संभल जनपद के थाना रायसत्ती क्षेत्र से जुड़ा है। राज्य कर अधिकारी खंड 2 इंद्रजीत सिंह ने 18 फरवरी 2026 को थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मनमीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह के खिलाफ थी, जो बेगम सराय, थाना रायसत्ती, जनपद संभल का निवासी है और वर्तमान में मोहाली, पंजाब में रहता है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने माल की वास्तविक खरीद-बिक्री किए बिना केवल प्रपत्रों का आदान-प्रदान किया। इन प्रपत्रों के आधार पर उसने फर्जी और कपटपूर्ण तरीके से आईटीसी का दावा किया और रिफंड प्राप्त किया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार और हेड कांस्टेबल सोमपाल ने अभियुक्त मनमीत सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसका जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि राज्य कर अधिकारी इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर अभियुक्त के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच चल रही थी और अभियुक्त फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर को 37.53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य:DM ने वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण पर जोर दिया, 24 विभागों को दिया गया लक्ष्य
    Next Article
    उन्नाव में शिक्षामित्र सम्मान समारोह:मानदेय बढ़ने पर1300 शिक्षामित्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment