Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क ने फुटबॉल खेली:पैडल रिक्शा की सवारी कर बच्चों के बीच पहुंचे

    5 hours ago

    1

    0

    संभल के एक निजी स्कूल में आयोजित साइंस और आर्ट एग्जिबिशन में पहुंचे सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क का शनिवार को अलग अंदाज देखने को मिला। कभी उन्होंने फुटबॉल पर किक लगाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया तो कभी पैडल रिक्शा की सवारी कर प्रदर्शनी का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने बच्चों की ओर से तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों को देखा और उनकी प्रतिभा की सराहना की। शनिवार शाम करीब चार बजे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद ने सबसे पहले प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से कई तरह के मॉडल और उपकरण तैयार किए थे। सांसद ने एक-एक स्टाल पर रुककर बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वाटर प्यूरीफिकेशन और बिजली उत्पादन से जुड़े मॉडल देखे। बच्चों से उनकी कार्यप्रणाली समझी और उनकी मेहनत की सराहना की। प्रदर्शनी के दौरान सांसद ने फुटबॉल खेलकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद पैडल रिक्शा की सवारी भी की। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ विज्ञान और कला के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वाटर प्यूरीफिकेशन और बिजली उत्पादन जैसे विषयों पर बच्चों ने बेहतर मॉडल तैयार किए हैं। उनकी कोशिशें सराहनीय हैं। सांसद बोले- बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं उन्होंने कहा- बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें तो वे भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे आगे चलकर संभल, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। इस दौरान सांसद ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मुशीर तरीन, जुनैद इब्राहिम, यासर हुसैन के अलावा स्कूल प्रबंधन और स्टाफ मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा MLC बोले-अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं:कहा- मदरसा शिक्षकों का मुद्दा उठाया, कहा-7-8 साल से केंद्र का हिस्सा बंद, अब राज्यांश भी रोका
    Next Article
    सदर ब्लॉक केंद्र पर रोज बन रहे 50-60 आधार कार्ड:18 साल के बच्चों का पंजीकरण निशुल्क, दो काउंटरों पर हो रहा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment