Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा MLC बोले-अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं:कहा- मदरसा शिक्षकों का मुद्दा उठाया, कहा-7-8 साल से केंद्र का हिस्सा बंद, अब राज्यांश भी रोका

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर-वाराणसी खंड से नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा शनिवार दोपहर 3 बजे जौनपुर में स्वागत समारोह में पहुंचे। उन्होंने मदरसा शिक्षकों के वेतन और उत्तर प्रदेश के विकास समेत कई मुद्दे उठाए। सिन्हा ने कहा कि मदरसा शिक्षकों को 7-8 साल से केंद्र का हिस्सा नहीं मिला है। अब राज्यांश भी रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा होनी चाहिए। ओमप्रकाश राजभर के बयान पर उन्होंने कहा कि अब वे भी मान गए हैं कि समाजवादी पार्टी के साथ पढ़े-लिखे लोग आए हैं। सिन्हा ने कहा कि इस बार अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी और वे मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया। धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सिन्हा ने कहा कि भगवान को बांटने और उनका अपमान करने वालों के खिलाफ सरकार को बुलडोजर चलाना चाहिए। भाजपा के इस बयान पर कि अखिलेश यादव को मुद्दों पर बात करनी चाहिए, सिन्हा ने कहा कि युवाओं के रोजगार और शिक्षकों के सम्मान पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। मस्जिदों और मुगल काल में बनी इमारतों को तोड़कर मंदिर बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला कोर्ट करेगा। उन्होंने कहा कि चर्चा उत्तर प्रदेश के विकास, युवाओं के भविष्य और राज्य को आगे बढ़ाने की योजना पर होनी चाहिए। चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा नेताओं के जमीन पर बैठकर विरोध करने पर सिन्हा ने कहा कि उनकी पार्टी ने लगातार संघर्ष किया। उन्होंने इसके लिए अखिलेश यादव को बधाई दी। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के मिनिस्टर आज सड़क पर धरने पर बैठे और अभी रिहर्सल था 27 के चुनाव के बाद जब अखिलेश जी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो फिर इनको लगातार 5 साल यही ही करना पड़ेगा इसी तरह धरना देना पड़ेगा इसका रिजल्ट इन्होंने इस चुनाव से ही करना शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'प्रिया सरोज की शादी में सीएम योगी को भी न्योता':पिता बोले- 15 नवंबर का समय मांगा, सपा सांसद ने कहा- मेरा और रिंकू का शेड्यूल बिजी
    Next Article
    संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क ने फुटबॉल खेली:पैडल रिक्शा की सवारी कर बच्चों के बीच पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment