Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल: शराब पीने से रोकने पर युवक गंगा में कूदा:अनूपशहर पुल से लगाई छलांग, 40 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में मां द्वारा शराब पीने से रोकने और डांटने के बाद एक युवक गंगा में कूद गया। घटना के 40 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। एक दर्जन से अधिक गोताखोर विभिन्न गंगा घाटों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। यह घटना संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के थाना रजपुरा और पड़ोसी जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुल से संबंधित है। युवक की पहचान संभल तहसील के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव चाचू नागल निवासी राकेश कुमार गुप्ता के 20 वर्षीय बेटे मोनू गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोनू का अपनी मां कामिनी से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार शाम को वह घर से निकला और अनूपशहर रोड पुल पर पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दी। परिजनों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोनू के वहां पहुंचने की जानकारी मिली थी। उन्होंने तत्काल रजपुरा थाना पुलिस और बुलंदशहर के अनूपशहर थाना पुलिस को सूचित किया। बुधवार शाम से ही एक दर्जन से अधिक गोताखोर संभल, बुलंदशहर और बदायूं के गंगा घाटों के आसपास युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। युवक के इस कदम से परिवार सदमे में है। परिजन पुलिस के संपर्क में हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रहे हैं। घटना के 40 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मोनू का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 15 साल की लड़की ने की आत्महत्या:दादी के साथ रहती थी, मां की हो चुकी है मौत; पिता दिल्ली में
    Next Article
    बागपत में दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:13 हजार वर्ग मीटर अवैध कालोनियों पर प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment