Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 15 साल की लड़की ने की आत्महत्या:दादी के साथ रहती थी, मां की हो चुकी है मौत; पिता दिल्ली में

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सदर बाजार क्षेत्र के चमकनी निवासी कोमल के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार शाम को हुई। कोमल अपनी दादी के साथ रहती थी। उसके पिता विनोद पिछले करीब तीन साल से दिल्ली में हैं और अभी तक घर नहीं लौटे थे। कोमल की मां का कुछ साल पहले निधन हो चुका था। कोमल घरों में काम करके अपना और दादी का जीवनयापन करती थीं। गुरुवार शाम कोमल ने अपने मकान के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक जब कमरे से कोई आहट नहीं हुई, तो दादी ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर दादी ने कमरे में झांककर देखा, जहां कोमल का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। दादी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपर्णा यादव ने सावरकर को भारत रत्न देने की मांग:प्रधानमंत्री का नाम लेने पर लोगों ने किया विरोध ;बोले प्रधानमंत्री यूजीसी के नाम पर समाज को बाँटने का काम किया
    Next Article
    संभल: शराब पीने से रोकने पर युवक गंगा में कूदा:अनूपशहर पुल से लगाई छलांग, 40 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment