Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुभाष और रमाशंकर की 14 घंटे की रिमांड आज:सुबह 8 बजे जेल पहुंचेगी पुलिस, लवकुश मिश्रा की पत्नी ने प्राधिकरण को नहीं भेजा जवाब

    16 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी रमाशंकर मिश्रा और रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव को पुलिस ने 14 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। बुधवार सुबह 8 बजे पुलिस फैजाबाद जेल पहुंची और दोनों को पुलिस लाइन लेकर गई। वहां पूछताछ के बाद आरोपियों को उनके घर भी ले जाया जा सकता है। मंगलवार को पुलिस ने रमाशंकर और सुभाष श्रीवास्तव को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 14 घंटे की रिमांड मंजूर की। इससे पहले, पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। इधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब उन श्रद्धालुओं की भेंट वापस करने की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने दान की गई वस्तुओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। दानदाताओं का आरोप था कि उन्होंने रामलला को सोने-चांदी के आभूषण और दूसरी कीमती वस्तुएं अर्पित कीं, लेकिन उन्हें इसकी रसीद नहीं दी गई। इससे उन्हें आशंका हुई कि उनकी भेंट सुरक्षित है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के सीईओ बनने के लिए देशभर से 1000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही चयन समिति के आधिकारिक ईमेल पर इतने आवेदन पहुंच गए। सबसे ज्यादा आवेदन रिटायर्ड अफसरों ने किए हैं। राम मंदिर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी-आरोपी के खाते में ₹7.32 लाख मिले:रमाशंकर का परिवार बोला- सैलरी बचाई; सुभाष के बेटे ने कहा- जाओ, नहीं तो पुलिस बुलाएंगे
    Next Article
    आमिर खान की तीसरी शादी नाजायज-यूपी के मुफ्ती का फतवा:कहा- गैर मुस्लिम महिला से रिश्ता गुनाह, करणी सेना बोली- एक्टर लव जिहादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment