Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सचिन पटेल बने जनता दल यू सोनभद्र जिलाध्यक्ष:राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुमोदन पर हुई नियुक्ति

    2 hours ago

    1

    0

    जनता दल यू (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुमोदन पर सचिन पटेल एडवोकेट को सोनभद्र जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने यह नियुक्ति की। इसकी जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने दी। देखें, 3 तस्वीरें… डॉ. अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने बताया कि सचिन पटेल की नियुक्ति से जनपद सोनभद्र में पार्टी और अधिक मजबूती से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जिले के बेरोजगारों के लिए स्थानीय कंपनियों में रोजगार गारंटी की मांग वरीयता के आधार पर करेगी। इसके अतिरिक्त, जदयू स्थानीय लोगों को निजी घर निर्माण के लिए बालू, गिट्टी, सीमेंट और छड़ जैसे स्थानीय खनिज संसाधनों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने की मांग भी करेगा। जिलाध्यक्ष बनने के बाद सचिन पटेल एडवोकेट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट, प्रबोध सिंह पटेल एडवोकेट, प्रेम सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, द्वारिका नाथ नागर, प्रवीण कुमार सिंह और महेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने अनुचर के परिवार को 72 लाख रुपए दिए:उत्तर प्रदेश पुलिस व बैंक ऑफ बड़ौदा समझौते के तहत मिली आर्थिक सहायता
    Next Article
    डीसीपी नीतू कादयान ने की व्यापारियों संग बैठक:गोमती जोन में सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment