Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम ग्रिड रोड में अंडरग्राउंड डक्ट का काम अधूरा मिला:नगर आयुक्त ने बगिया रोड पहुंचे, बोले महीने के अंत तक पूरा करें काम

    1 day ago

    1

    0

    कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग के पास सीएम ग्रिड परियोजना के काम में लापरवाही मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। शनिवार रात करीब आठ बजे नगर आयुक्त ने जोन-6 क्षेत्र में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर साइट इंजीनियर और कार्यदायी संस्था की टीम काम करती मिली। निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर अंडरग्राउंड डक्ट का काम अधूरा मिला। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को इसे तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। मिट्‌टी पड़ी मिली निरीक्षण में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। मौके से मलबा हटाया जा चुका था और आवागमन को व्यवस्थित किया गया था। वहीं, रोड की शुरुआत के पास बैरिकेडिंग के लिए लाई गई मिट्टी मौके पर पड़ी मिली। नगर आयुक्त ने मिट्टी को तत्काल हटाकर स्थल को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। पोल के फाउंडेशन का काम चलता मिला इलेक्ट्रिक पोल के फाउंडेशन का काम भी मौके पर चल रहा था। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि पोल स्थापित करने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित कार्यों को हर हाल में महीने के अंत तक पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से काम पूरा होने की सूचना भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी नगर आयुक्त ने कहा कि सीएम ग्रिड जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की उदासीनता, लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्तन व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:डंडे से सिर पर हमले की बात कबूली; कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
    Next Article
    जौनपुर दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अवधेश सिंह:मनीष सिंह मंत्री और सत्येंद्र चतुर्वेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment