Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्तन व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:डंडे से सिर पर हमले की बात कबूली; कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा में परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव में 9 सितंबर को हुए बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह को शनिवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल जांच कराई गई। शाम 7 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद की बात कही पुलिस पूछताछ में आरोपी अंशु उर्फ वरुण सिंह ने बताया कि विनोद साहनी सोशल मीडिया पर बहन-बेटियों को लेकर लगातार विवादित पोस्ट कर रहे थे। आरोपी के मुताबिक, उन्हें कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रास्ते में रोककर डंडे से हमला करने का दावा आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन विनोद साहनी रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रोक लिया। विवाद के दौरान विनोद ने गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी ने डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में विनोद की मौत हो गई। अब तक चार आरोपी गिरफ्तार परसपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक नामजद आरोपी और कुछ अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें प्रयास कर रही हैं। परिवार की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात थानाध्यक्ष ने बताया- विनोद साहनी के परिवार के साथ पुलिस और जिला प्रशासन खड़ा है। परिजनों की सुरक्षा के लिए उनके घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी राष्ट्रपति से मिले मौलाना यासूब:मसूद पेज़ेशकियान को सौंपा विशेष पत्र, आपसी सहयोग और शांति पर चर्चा
    Next Article
    सीएम ग्रिड रोड में अंडरग्राउंड डक्ट का काम अधूरा मिला:नगर आयुक्त ने बगिया रोड पहुंचे, बोले महीने के अंत तक पूरा करें काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment