Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा में 5028 परीक्षार्थी अनुपस्थित:हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में 69715 शामिल, 127 केंद्रों पर एग्जाम

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को जनपद के 127 केंद्रों पर शुरू हुईं। कड़ी निगरानी के बीच आयोजित परीक्षा के पहले दिन कुल 5028 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 69715 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों में सुबह की पाली में 2796 और शाम की पाली में 2232 शामिल थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जाती रही। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में हाईस्कूल हिंदी के लिए कुल 37356 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34560 ने परीक्षा दी और 2796 अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और सचल दस्ते ने भ्रमण कर जायजा लिया। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक चली, जिसमें इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट हिंदी के लिए 37951 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35155 परीक्षा में शामिल हुए और 2232 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान व्यापक सख्ती बरती गई। परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार पर विधिवत चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष के अंदर भी किसी तरह की ढील नहीं दी गई। इस दौरान केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम की फोटो से बुजुर्ग बोली- साहब मैं जिंदा हूं:कुशीनगर में 73 साल की महिला कागजों में मृत घोषित, डेढ़ साल से पेंशन बंद
    Next Article
    GDA वेबसाइट के नाम पर फर्जी डोमेन लेने की कोशिश:साइबर क्राइम सेल में FIR दर्ज, प्राधिकरण ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment