Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम के मैनपुरी दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट:आयुक्त ने हेलीपैड से जनसभा स्थल तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    13 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जुलाई को प्रस्तावित मैनपुरी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को आगरा मंडल के आयुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। हेलीपैड से बैरिकेडिंग तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को हेलीपैड, जनसभा स्थल, स्विस कॉटेज, टेंट, बैरिकेडिंग समेत सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार तैयार करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था जांची आयुक्त ने मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव से बचने के लिए प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा। नगर पालिका को कार्यक्रम स्थल, पार्किंग और प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ पर्याप्त पेयजल, अस्थायी शौचालय और पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पार्किंग और लाभार्थियों की व्यवस्था पर दिए निर्देश आयुक्त ने अधिकारियों को विशिष्ट अतिथियों, लाभार्थियों, छात्र-छात्राओं और आमजन के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित करने को कहा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा लाभान्वित किए जाने वाले योजनाओं के लाभार्थियों की सूची अद्यतन कर उनकी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम में तैनात अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने तथा अपनी-अपनी ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहकर कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश:एक आरोपी और चार किशोर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद; 10 घटनाओं का खुलासा
    Next Article
    नोएडा में 80 लाख की नारकोटिक दवाएं जब्त-2 अरेस्ट:दिल्ली ANTF-औषधि विभाग का अवैध गोदाम पर छापा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment