Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 80 लाख की नारकोटिक दवाएं जब्त-2 अरेस्ट:दिल्ली ANTF-औषधि विभाग का अवैध गोदाम पर छापा

    12 hours ago

    1

    0

    नोएडा में औषधि विभाग और दिल्ली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने सेक्टर-123 स्थित एक अवैध गोदाम से करीब 80 लाख रुपए मूल्य की मादक (नारकोटिक) दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जब्त दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक जयसिंह ने बताया- 23 और 24 जुलाई की रात थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की चौकी सेक्टर-122 के अंतर्गत अंबेडकर सिटी, सेक्टर-123 स्थित मकान संख्या A-130A पर छापेमारी की गई। यहां अवैध रूप से संचालित गोदाम से ट्रामाडोल (Tramadol) और अल्प्राजोलम (Alprazolam) युक्त बड़ी मात्रा में मादक दवाएं बरामद हुईं। इन दवाओं की अनुमानित कीमत 79 लाख 94 हजार 13 रुपए आंकी गई है। दो लोगों को किया गया गिरफ्तार एक्शन के दौरान शिव नारायण झा, निवासी निराला ग्रीनशायर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और अमन शर्मा, निवासी विहान विला फेज-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। बरामद दवाओं के नमूने परीक्षण और गुणवत्ता विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 2 करोड़ की पकड़ी थी दवा गौरतलब है कि इससे पहले भी नोएडा में करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की कैंसर और दर्द निवारक दवाओं की अवैध खेप पकड़ी गई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से संकेत मिल रहे हैं कि एनसीआर में अवैध दवा कारोबार के नेटवर्क पर एजेंसियां लगातार शिकंजा कस रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम के मैनपुरी दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट:आयुक्त ने हेलीपैड से जनसभा स्थल तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
    Next Article
    मैनपुरी में छात्रों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान:ईशन नदी पुल पर जुटे कार्यकर्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment