Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम ने समीक्षा में परखी काशी के विकास की रफ्तार:पीएम विजिट के प्रोजेक्ट का देखा ब्लूप्रिंट, अपराधियों पर एक्शन का निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा, जहां मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और समाजसेवियों से मुलाकात की। सभावार में मंडल के सभी अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वाराणसी में प्रधानमंत्री के दौरे पर चर्चा की। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि पीएम विजिट को लेकर कई प्रोजेक्ट तैयार हैं, जिनका शीघ्र ही लोकार्पण किया जा सकता है। वहीं कुछ प्रोजेक्ट अंतिम चरण में हैं, जिन्हें अगले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। काशी को मिलने वाली तमाम सौगातों पर भी चर्चा की गई। मेडिकल कॉलेज फ्लाईओवर समेत कई परियोजनाओं की जन उपयोगिता पर भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने रोपवे, हाईवे और काशी के तमाम नए प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। साथ ही एयरपोर्ट पर बनने वाले नए टर्मिनल के विकास कार्य की जानकारी भी ली। केंद्र और प्रदेश की संयुक्त रूप से बन रही इन परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने काम की रफ्तार तेज करने का निर्देश दिया। वहीं कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने कई मामलों को लेकर पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों के साथ किसी तरह की ढील नहीं चलेगी। सीएम ने आगामी त्यौहारों को लेकर भी समीक्षा की उन्होंने होली के हुड़दंग पर नकेल कसने की बात कहीं कहीं पर होने वाले किसी भी हंगामा पर थानेदार तत्काल इलेक्शन लेने सीएम ने कहा कि रमजान ईद और समेत तमाम त्योहार शांतिपूर्वक निपटा इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी 24 घंटे मुस्तैयत रहने चाहिए समीक्षा बैठक के दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई तो विधायकों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव भी दिए वहीं कुछ अफसर की शिकायतें भी सामने आई सीएम ने सभी अफसर को जनप्रतिनिधियों की बात मानने का निर्देश दिया वही सारे जनसुनवाई में आने वाले लोगों को स्वर पूर्ण एवं सहानुभूति पूर्वक सुनने की बात भी कही इस दौरान मंडल के तमाम विधायक और तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, 3 लोगों की मौत:7 लोग घायल, टायर फटने से हुआ हादसा
    Next Article
    कासगंज पुलिस ने 25 वारंटी और 3 अपराधी गिरफ्तार किए:एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान, जेल भेजने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment