Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, 3 लोगों की मौत:7 लोग घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेरा कबूल गांव के पास 20 किलोमीटर प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।बोलेरो गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। टायर फटने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि उसके परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन हवा में दो बार पलटा, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह बोलेरो के पिछले टायर का फटना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    69000 शिक्षक भर्ती पर सामान्य वर्ग छात्र मोर्चा की चेतावनी:सरकार ने सामान्य वर्ग की सीटों के नुकसान की भरपाई करें; नहीं तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन करेंगे
    Next Article
    सीएम ने समीक्षा में परखी काशी के विकास की रफ्तार:पीएम विजिट के प्रोजेक्ट का देखा ब्लूप्रिंट, अपराधियों पर एक्शन का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment