Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी बलरामपुर में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा:कानून-व्यवस्था का जायजा लेंगे, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना भी करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ 11 और 12 मार्च को बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 11 मार्च को शाम 3:45 बजे मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। वे यहां निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद, शाम 4:05 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत, मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां वे शाम 4:30 बजे से 5:20 बजे तक विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। समीक्षा बैठक के बाद, मुख्यमंत्री शाम 5:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम 5:45 बजे मां पाटेश्वरी विद्यालय स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और फिर कार से देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मार्च की सुबह, मुख्यमंत्री देवीपाटन धाम में मां पाटेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और गौसेवा में भाग लेंगे। इसके बाद, सुबह 9:35 बजे वे राजकीय हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित तीन पर FIR दर्ज:सुविधा शुल्क वसूली और बदसलूकी का प्रिंसिपल ने लगाया है आरोप
    Next Article
    वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment