Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल:तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई

    9 hours ago

    2

    0

    सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का नाम फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि तैमूर नाम उन्हें उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से प्रेरित होकर सूझा था। हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सैफ और करीना के पुराने इंटरव्यू सामने लाकर दोनों के बयानों की तुलना शुरू कर दी। बरखा दत्त के साथ बातचीत में सैफ ने कहा, "मैं सच कहूं तो मुझे कभी समझ नहीं आया कि नाम को लेकर इतना विवाद क्यों हुआ। बचपन में हमारे पड़ोस में भी इसी नाम का एक बच्चा रहता था। मुझे तो हमेशा लगा कि इस नाम का मतलब आयरन (लोहा) होता है। हमें यह नाम अच्छा लगा, इसलिए मैंने और करीना ने इसे चुना। हमें बिल्कुल भी नहीं पता था कि कुछ लोग इसे भारत पर हमला करने वाले एक पुराने तुर्क शासक के नाम से जोड़ेंगे और इसे नेगेटिव मानेंगे। उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि इतनी पुरानी बातों को छोड़ देना चाहिए। जब हमने अपने बेटे का नाम रखा था, तब हमारे मन में ऐसा कोई विचार नहीं था। हमारी कोशिश सिर्फ इतनी है कि तैमूर एक अच्छा इंसान बने, सही संस्कारों के साथ बड़ा हो और अपने काम से लोगों का नाम रोशन करे।" करीना के पुराने इंटरव्यू की हो रही चर्चा सैफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल होने लगी। कई यूजर्स दावा करने लगे कि नाम को लेकर सैफ और करीना के बयान अलग-अलग हैं। दरअसल, इंटरव्यू में जब करीना से पूछा गया था कि तैमूर का नाम किसने रखा, तो उन्होंने कहा था, "जाहिर है, यह सैफ ही थे। उन्हें इतिहास बहुत पसंद है... जिन योद्धाओं को वे पसंद करते हैं, उनके बारे में वे बहुत अच्छी तरह और विस्तार से बात करते हैं। वे उनके बारे में पढ़ते भी हैं और मुझे लगता है कि वे मंगोल तैमूर के फैन थे..." हालांकि, उसी इंटरव्यू में करीना ने भी पड़ोसी वाली बात कही थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि सैफ के पड़ोस में तैमूर नाम का एक लड़का रहता था, जिससे वे प्रभावित थे और यह नाम उनके मन में रह गया। उन्होंने कहा कि 'तैमूर' का मतलब 'लोहा' होता है और उन्हें यह नाम मजबूत व्यक्तित्व का प्रतीक लगा। इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे के लिए यह नाम चुना। नाम को लेकर हुआ था विवाद 20 दिसंबर 2016 को सैफ और करीना के बेटे तैमूर का जन्म हुआ था। नाम पब्लिक होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे मध्य एशियाई शासक तैमूर से जोड़कर विवाद शुरू हो गया था। उस समय सैफ और करीना को आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं, विवाद बढ़ने पर सैफ ने बेटे का नाम बदलकर 'फैज' रखने का भी विचार किया था। इसके लिए उन्होंने एक प्रेस नोट का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया था। लेकिन करीना ने नाम बदलने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि लोगों के दबाव में आकर फैसला नहीं लेना चाहिए। बाद में सैफ ने भी नाम बदलने का फैसला छोड़ दिया। ………. तैमूर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बच्चों की परवरिश पर बोले सैफ अली खान: तैमूर और जेह को सिखाता हूं, भगवान एक है; तैमूर के जवाब से हैरान हुए एक्टर बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटों, तैमूर और जेह की परवरिश को लेकर खुलकर बात की है। वी द वीमेन इवेंट में सैफ ने बताया कि वे अपने बच्चों को धर्म को लेकर एक खुला नजरिया देना पसंद करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ikka Trailer Out: 'इक्का' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, वकील की भूमिका में सनी देओल, तो अक्षय खन्ना ने लूटी महफिल
    Next Article
    'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment