Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाईकर्मियों ने वेतन के नाम पर वसूली का आरोप लगाया:कानपुर देहात में सहकर्मी पर अभद्रता और स्थानांतरण न मानने का आरोप

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के विकास खंड अकबरपुर के सफाईकर्मियों ने अपने सहकर्मी ज्ञान प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। सफाईकर्मियों का कहना है कि ज्ञान प्रकाश की नियुक्ति ग्राम राजस्व गांव मुक्तापुर में हुई थी, लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों से वह विकास खंड कार्यालय में ही संबद्ध रहकर कार्य कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ज्ञान प्रकाश ब्लॉक कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और अपने समर्थकों से गाली-गलौज भी करवाते हैं। इस संबंध में सभी सफाईकर्मियों ने 19 जनवरी 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर देहात को स्टांप पर शिकायत दी थी। बताया गया कि उस शिकायत के आधार पर अधिकारी ने ज्ञान प्रकाश को विकास खंड से हटाकर ग्राम पंचायत 'पुर' में भेजने के निर्देश दिए थे। हालांकि, उन्होंने अब तक संबंधित ग्राम में योगदान नहीं किया है। सफाईकर्मियों ने सवाल उठाया है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी उन्होंने ग्राम में कार्यभार ग्रहण क्यों नहीं किया। सफाईकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया है कि वेतन जारी कराने के नाम पर उनसे 1000 से 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है। आरोप है कि ग्राम प्रधानों से कहकर वेतन मांगपत्र जानबूझकर देर से बनवाया जाता है। जब कर्मचारी मांगपत्र जमा करने आते हैं, तो उनसे धनराशि की मांग की जाती है। यदि कोई कर्मचारी सीधे कार्यालय में जाकर मांगपत्र जमा करता है, तो उसे संबंधित लिपिक के खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी जाती है। हालांकि, सफाईकर्मियों ने स्पष्ट किया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) कार्यालय में उनसे किसी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाती है। सभी सफाईकर्मियों ने मांग की है कि ज्ञान प्रकाश को तत्काल ग्राम पंचायत में योगदान कराया जाए। साथ ही, इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि वेतन मांगपत्र बनाने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। शिकायत सौंपते समय सुरेंद्र कुमार (ब्लॉक संगठन मंत्री, सफाई कर्मचारी संघ), इंदरजीत सिंह, रामेंद्र उर्फ रामू, शेषनाथ, अनिल कुमार, दीपु, गोविंद सिंह, सुरेश सिंह सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका पूजा 2 मार्च को दहन 3 मार्च ब्रह्म मुहूर्त:रंगोत्सव में चंद्र ग्रहण का प्रभाव, संभल में परिषद ने लिया निर्णय
    Next Article
    उत्तर प्रदेश अभिलेखागार में जनगणना डाक इतिहास प्रदर्शनी शुरू:जनगणना संचालन की निदेशक बोलीं-2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment