Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होलिका पूजा 2 मार्च को दहन 3 मार्च ब्रह्म मुहूर्त:रंगोत्सव में चंद्र ग्रहण का प्रभाव, संभल में परिषद ने लिया निर्णय

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में इस बार होलिका पूजा और दहन का समय चंद्र ग्रहण के कारण विशेष निर्णय के तहत तय किया गया है। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद की बैठक गौरी सहाय मंदिर कोट पूर्वी में संपन्न हुई। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के ज्योतिषाचार्य, पंडित, पुजारी और पुरोहितों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 मार्च, सोमवार को संध्या समय में होलिका पूजन और 3 मार्च, मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद के महामंत्री पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि होलिका पूजन 2 मार्च को शाम 7:56 बजे से देर रात्रि तक संपन्न होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले दिन 3 मार्च को प्रातः लगभग 5:00 बजे होलिका दहन करना श्रेष्ठ माना गया है। परिषद के उपाध्यक्ष पंडित कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि होली का रंगोत्सव 3 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण के कारण उसी दिन किसी भी प्रकार का भोजन, जलपान या स्वागत अभिनंदन वर्जित रहेगा। इसलिए, मिष्ठान और गुजिया खिलाने की परंपरा 4 मार्च, बुधवार को पूरी की जानी चाहिए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि रंग गुलाल खेलना या चौपाई निकालना कोई पूजा या अनुष्ठान नहीं है, इसलिए ग्रहण में रंग खेलने पर कोई निषेध नहीं है। विभिन्न पंचांगों और ज्योतिषीय विचारों का अध्ययन करने के बाद पंडित प्रशांत शर्मा, जयदेव कौशिक, उमेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, विनीत शर्मा, राजू शुक्ला और अजय कुमार शर्मा ने सर्वसम्मति से इस निर्णय को अंतिम रूप दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरोहित परिषद के अध्यक्ष पंडित अजय शुक्ला ने की, जबकि संचालन पंडित सुंदरलाल तिवारी ने किया। परिषद ने यह भी निर्णय लिया कि लोग रंगोत्सव के लिए पारंपरिक परंपराओं का पालन करते हुए सुरक्षित और ग्रहण अनुकूल तरीके से उत्सव मनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ संग्रहालय में 'भारत की प्राचीन मौद्रिक यात्रा' पर व्याख्यान:संस्कृति विभाग ने कला अभिरुचि पाठ्यक्रम के तहत किया आयोजन
    Next Article
    सफाईकर्मियों ने वेतन के नाम पर वसूली का आरोप लगाया:कानपुर देहात में सहकर्मी पर अभद्रता और स्थानांतरण न मानने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment