Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर अंकित की पत्नी बोलीं-परिवार के साथ जान दे दूंगी:कहा- बीच शहर में 4 बदमाश पति को मारकर कैसे चले गए, परिवार को कौन संभालेगा

    4 hours ago

    1

    0

    'शहर के बीचों-बीच चार बदमाशों ने खुलेआम मेरे पति की गोली मारकर हत्या कर दी और बेखौफ होकर फरार हो गए। बदमाशों के चेहरे खुले थे। उनके सिर पर हेलमेट भी नहीं था। शहर के हर चौराहे पर पुलिस तैनात होने के बावजूद वे आसानी से कैसे भाग निकले? घटना के 4 दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मेरी योगी जी से मांग है कि हमें जल्दी न्याय दिलवाएं, नहीं तो मैं पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर जान दे दूंगी। ' ये कहना है हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा का। पति को याद कर सीमा भावुक हो गईं। उन्होंने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगवाई है। अंकित की पत्नी का पूरा बयान पढ़वाते हैं… पहले जानते हैं पूरा मामला शामली में 26 अगस्त को सिंगर अंकित बालियान (32) की जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरियाणा के ‘गोगी गैंग’ और सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, पुलिस इस दावे को लेकर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है। हत्याकांड के 2 नए CCTV सामने आए हैं। पहले वीडियो में अंकित बुधवार शाम 6:44 बजे ब्लैक टी-शर्ट और लोअर पहनकर जिम से बाहर आते दिख रहे हैं। उनके हाथ में भूरे (ब्राउन) रंग का एक बैग था। जिम से 10-15 मीटर की दूरी पर खड़ी अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो का पिछला गेट खोलकर वे बैग अंदर रखते हैं। फिर कार के पीछे से घूमते हुए ड्राइविंग सीट की तरफ जाते हैं। जैसे ही वे गेट खोलकर अंदर बैठते हैं, घात लगाकर खड़े 4 हमलावर कार को घेर लेते हैं। एक बदमाश अंकित के पास जाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगता है, जबकि बाकी 3 बदमाश गाड़ी को घेरकर फायरिंग करने लगते हैं। आसपास से गुजर रही महिलाएं भागने लगती हैं। दूसरे वीडियो में वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश हवा में तमंचा लहराकर फायरिंग करते हुए पैदल भाग निकलते हैं। इस दौरान हमलावर चीखते-चिल्लाते भी नजर आ रहे हैं। चारों हमलावर बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों से भागते नजर आ रहे हैं।इधर, अंकित हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एडीजी मेरठ जोन ने शामली पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और अलग-अलग टीमें गठित कर CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। हत्याकांड से जुड़े CCTV देखिए- अब पढ़िए अंकित की पत्नी ने क्या कहा अंकित की पत्नी सीमा ने रोते हुए कहा- मेरे पति अंकित ही परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनका एक छोटा भाई है वो बेरोजगार है। जबकि बूढ़े माता-पिता की जिम्मेदारी भी अंकित पर थी। हत्या के बाद केवल मेरा परिवार नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोग भी टूट गए हैं। हमारे सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। अंकित मनोरंजन और समाज के लिए काम करता था। उसने समाज को बहुत कुछ दिया, लेकिन बदले में कुछ नहीं लिया। अंकित को उसके काम और समाजसेवा के लिए सम्मान मिलना चाहिए। उसके नाम पर सड़क, स्कूल या कोई स्मारक बनाया जाना चाहिए, ताकि उसकी याद हमेशा बनी रहे। इकरा हसन ने अंकित के परिवार से अखिलेश की कराई बात शुक्रवार को कैराना सांसद इकरा हसन ने अंकित बालियान के घर पहुंचकर उनके पिता सत्यवीर सिंह फौजी और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने अंकित के नाम से सांसद निधि से स्मारक बनवाने की बात कही। इकरा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चौथे दिन तक खुलासा नहीं हुआ तो पार्टी धरना देगी। उन्होंने अखिलेश यादव से भी परिवार की फोन पर बात कराई। अंकित हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एडीजी मेरठ जोन ने शामली पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और अलग-अलग टीमें गठित कर CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- शामली में 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की। सिर-पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दी। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह शामली पहुंचे। अफसरों ने अंकित के पिता को समझाकर जाम खुलवाया। अंकित ने हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आया। अंकित अक्सर गन कल्चर को लेकर गाने बनाता था। उसका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी, 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुआ था। इस बीच, गुरुवार को हरियाणा के ‘गोगी ग्रुप’ नाम के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इंस्टाग्राम पर गैंग से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- अंकित हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। इसका अंजाम इसको मिल गया। वहीं, शाम को सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि जिम में अंकित से मेरा झगड़ा हुआ था। फिर मैंने शूटर बुलवाकर उसे मरवा दिया। हत्या से एक घंटे पहले पोस्ट किया था नया गाना अंकित ने बुधवार शाम 6 बजे यानी हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आए। उनका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुए। 6 साल पहले शादी, पत्नी सरकारी टीचर अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह हरियाणा के सोनीपत में रहता था। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहा था। उसके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राजीव की अभी शादी नहीं हुई है। वह कोटा में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। 2 बड़ी बहनें रीना और रितु की शादी हो चुकी है। अंकित की शादी 6 साल पहले सीमा के साथ हुई थी। सीमा दिल्ली में सरकारी टीचर हैं। हालांकि, अभी अंकित और सीमा के बच्चे नहीं हैं। पुलिस इन एंगल पर जांच आगे बढ़ा रही शुरुआती जांच में पुलिस को छह महीने पहले रोहतक में अंकित और एक अन्य सिंगर के साथ हुई कहासुनी के बारे में पता चला है। इस विवाद के बाद ही अंकित ने रोहतक में रहना कम कर दिया था और बंतीखेड़ा में ज्यादा समय बिताने लगे थे। हालांकि, काम के सिलसिले में उनका रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में आना-जाना जारी था। पुलिस यह पता कर रही है कि रोहतक में हुए विवाद का इस हत्याकांड से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस पता लगा रही है कि क्या अंकित को पहले कभी धमकियां मिली थीं। उनके पुराने विवादों और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद, सुपारी और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अंकित के संपर्कों को खंगाला जा रहा है। ------- ये खबर भी पढ़ें सिपाही का शव देखने के लिए हाथ जोड़ती रही महिला:बोली- मैं पत्नी हूं, आखिरी बार मिलने दो; रामपुर में फंदे से लटककर जान दी थी 'एक बार मुझे ऊपर जाने दो… मैं अरुण की पत्नी हूं। हमारी आर्य समाज मंदिर में शादी हुई थी। मैं हाथ जोड़ रही हूं, मुझे आखिरी बार अरुण को देख लेने दो…।' कभी SP, तो कभी पुलिसकर्मियों से रिक्वेस्ट करती यह महिला खुद भी पुलिसकर्मी है। रामपुर में गुरुवार (27 अगस्त) को हेड कॉन्स्टेबल अरुण शुक्ला (40) ने सुसाइड कर लिया था। मौत के कुछ घंटे बाद ही हड़बड़ाई हुई एक महिला पहुंची। एसपी जांच करके सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे। दोनों का आमना-सामना हुआ। एसपी ने कुछ पूछताछ की और पुलिस महिला को लेकर चली गई। यह पूरी बातचीत दैनिक भास्कर रिपोर्टर के सामने हुई। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बारिश से जलभराव, तस्वीरों-वीडियो में देखिए:रक्षाबंधन के दिन घुटनों तक पानी में जाने को मजबूर रहे शहरी
    Next Article
    गाजियाबाद में धूप खिलने पर मौसम साफ:आज तापतान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री पहुंचने का अनुमान, एक दिन पहले धुंध रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment