Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संघ शताब्दी वर्ष के तहत गोमती नगर में जन गोष्ठी:मनोज और भानु प्रताप सिंह ने सामाजिक समरसता पर चर्चा की

    2 hours ago

    1

    0

    संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को गोमती नगर में एक जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी महामना मालवीय विद्या मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा संगठन के कार्यों से जनमानस को परिचित कराना था। इस गोष्ठी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु प्रताप सिंह, आईपीएस और सदस्य साक्षरता मिशन भारत सरकार ने की। संघ की ओर से नगर संघ चालक महेश और नगर कार्यवाह (गोमती नगर) राजीव भी मंच पर मौजूद थे। गोमती नगर के प्रमुख नागरिकों को इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। शिक्षा के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा मुख्य वक्ता मनोज ने अपने संबोधन में कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर है। उन्होंने बताया कि संघ दशकों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, शिक्षा और संस्कार के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। सामाजिक समरसता पर विशेष बल देते हुए मनोज ने कहा कि जाति, वर्ग और किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकजुट करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। मनोज ने कहा, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्व को समझेगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। प्रकृति की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर्यावरण संरक्षण के विषय पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकृति की रक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे कार्यों में अपना योगदान देने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन मिल सके।अध्यक्षीय संबोधन में भानु प्रताप सिंह ने समाज में सकारात्मक सोच और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों ने समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क
    Next Article
    महाराजा अग्रसेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह:लखनऊ में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment