Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजा अग्रसेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह:लखनऊ में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना

    2 hours ago

    1

    0

    मोती नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। अग्रवाल ने छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सफलता के लिए कड़ी मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास को महत्वपूर्ण बताया। अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि छात्र और शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य करें, तो एम.ए.पी.एस का प्रत्येक छात्र भविष्य में सफल होगा। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग विद्यालय के प्रबंधक सुधीर एस. हलवासिया ने बताया कि यह अग्रवाल शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित एक चैरिटेबल स्कूल है। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाता है।पुरस्कार वितरण समारोह के बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं। फूलों की होली खेली गई कार्यक्रम में होली का उल्लास भी देखने को मिला। मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि इस दौरान फूलों की होली खेली गई। सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और पुष्प अर्पित कर प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाया।संस्था के अध्यक्ष देशराज अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोकराम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जितेंद्र जिंदल, अमित अग्रवाल और प्रधानाचार्या रुचि पुरी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संघ शताब्दी वर्ष के तहत गोमती नगर में जन गोष्ठी:मनोज और भानु प्रताप सिंह ने सामाजिक समरसता पर चर्चा की
    Next Article
    प्रतापगढ़ में 50 हजार का इनामी पकड़ाया:गोवंश अवशेष मामले में चल रहा था फरार, छेड़खानी का भी मुकदमा दर्ज है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment