Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर GRP डीएसपी ने पत्नी को पीटा:महिला बोली- मेरा फोन तोड़ा, 2 बच्चों को जबरन छीनकर बरेली ले गए

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में तैनात जीआरपी के एक डीएसपी अधिकारी पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही दो बच्चे छीनकर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अनुराधा ने बताया कि मेरे पति सहारनपुर में डीएसपी पद पर तैनात हैं। पति ने 2 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे से 11 बजे के बीच मेरे साथ और मेरी बहन के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट की। मारपीट के दौरान मेरा मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच मेरे दोनों बच्चे शंभु (1 वर्ष 10 माह) और 10 माह की बेटी को जबरन मुझसे छीनकर आरोपी अपने परिवार के पास बरेली ले गया। पीड़िता ने कहा कि उनकी बेटी अभी बेहद छोटी है। वह पूरी तरह मां पर निर्भर है। आरोप लगाया कि उनके पति लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे हैं। शादी के बाद से करीब ढाई साल से उन्हें मायके नहीं जाने दिया गया। साथ ही नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जाता रहा। महिला का कहना है कि पति ने उनसे अब तक करीब 41 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए हैं, जिनके प्रमाण उनके पास मौजूद हैं। महिला का आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी छोटी बहन को भी पति के साथ अलग-अलग तैनाती स्थलों पर रहने के लिए मजबूर किया गया और उससे बच्चों की देखभाल कराई गई। जब बहन घर जाने की बात करती थी तो पति उन्हें छोड़ने की धमकी देते थे। महिला के अनुसार, उसकी बहन को 26 अप्रैल 2026 को होने वाली उत्तर प्रदेश पीसीएस और हरियाणा पीसीएस परीक्षा देने भी नहीं जाने दिया। महिला का दावा है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। साथ ही यह भी धमकी दी गई कि यदि शिकायत की गई तो परिवार पर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। महिला आ गई थी, लेकिन सीओ नहीं आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिशा बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा:जनसुविधाओं को बेहतर बनाए; सपा विधायक बोले- मुझे सूचना तक नहीं दी गई
    Next Article
    तेज रफ्तार बस ने मासूम को मारी टक्कर:पैर से गुजरी गाड़ी, हालत नाजुक, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment